Sunday, June 28, 2026
No menu items!
Home Art & Craft Poem पुकार (Pukaar) a Poem by Mannat Malhotra

पुकार (Pukaar) a Poem by Mannat Malhotra

मैं भूमि धरा धरती मैं सबका भार उठाती हूँ

मैं सब कुछ सहती जाती हूँ 

मैं सब कुछ सहती जाती हूँ

मेरे पेड़, मेरी हवा, मेरा पानी 

नर सब कुछ पाना चाहता है 

प्रहार जो होते हैं मुझ पर 

वो हृदय बताना चाहता है

मेरे पक्षी मेरे जन्तु सब एक गुहार लगाते हैं

सब लूट लिया है नर ने 

अब वह संसार से जाना चाहतें है

क्या हो अगर नर सुन ले इनसे 

हरयाली मैं चहचहाती बातें 

क्या हो अगर नर सीख ले इनसे 

अम्बर दरिया पहाड़ की बातें 

मैं वक्ष चीर दे दूंगी सब कुछ 

ये संपत्ति संतानों मैं लुटानी है 

ये सीख तुम्हें सिखानी है 

ये सीख तुम्हें सिखानी है 

माया को पाया मुझे गवाया 

अब बात मैं अपनी सुनाती हूँ 

मैं भूमि धरा धरती नर तुझको आज बताती हूँ 

तू मुझसे है मैं तुझसे नहीं 

इसे जग संसार बताना है 

तू भूल गया तू मुझसे है 

बस तुझको याद ददलाना है

मैं साहसी मैं दयावान मैं

धरये धरे सब बैठी हूँ 

ना कर प्रहार तू सुन पुकार 

मैं आस लगायी बैठी हूूँ

जाग सवेरा देख तू मेरा 

मैं तुझे बुलाने आयी हूूँ 

तू मेरे आँगन का अंकुर 

मैं तुझे जगाने आयी हूूँ 

मैं तुझे जगाने आयी हूूँ 

मैं भूमि धरा धरती, 

मैं सबका भार उठाती हूँ 

मैं सब कुछ सहती जाती हूँ 

मैं सब कुछ सहती जाती हूँ

I am thankful to Amar Ujala for publishing my poem. Click here Click here to open the link.

RELATED ARTICLES

Earth: Pleading and Bleeding by Mannat Malhotra

Earth: Pleading and Bleeding is the poem by Mannat Malhotra. The poem highlights the concern of mother earth due to noise, water and air pollution. Mother is worried about the next generation and teaching us to save and preserve her resources and seek blessings.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

A New Beginning in a New School by Mannat Malhotra

They say that change is never easy; it involves various obstacles, emotions, and many other things. The same happened to me when...

Rising air pollution in Delhi : The crisis and goverment action by Mannat MALHOTRA

Rising Air Pollution in Delhi: The crisis and Governments actions by Mannat Malhotra Air pollution in major cities of...

Making a Splash: Winning Silver at the Zonal Swimming Championship Mannat Malhotra

There are moments in life that stay with you forever- moments that remind you of how far you’ve come, how much effort...

पुकार (Pukaar) a Poem by Mannat Malhotra

Mother Nature. The mother of all.

Recent Comments